फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trust undertook studies of 50 talented students

ट्रस्ट ने 50 मेधावी छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा लिया

Sat, 07 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Trust undertook studies of 50 talented students

सुदिति ग्लोबल अकादमी विचारपुरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बृज गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 मेधावी छात्राओं की प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था का जिम्मा लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक प्रधानाचार्य कमल कुमार ने नए पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। कस्तूरी देवी कन्या शिक्षादान योजना के तहत बृज गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने तय किया कि कुल 50 मेधावी छात्राओं को शिक्षा प्रदान करेगी। इस वर्ष इसकी शुरुआत 10 छात्राओं से होगी।
विज्ञापन


यह मेधावी छात्राएं कक्षा 3 से 5 तक में ली जाएंगी। इन्हें उच्च शिक्षा भी मुफ्त मिलेगी। इनका चयन टेस्ट एवं मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इनकी फीस, ड्रेस, किताबें, स्कूल बस की व्यवस्था चैरिटेबल ट्रस्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रधानाचार्य श्री कुमार ने कहा कि कक्षा 11 व 12 के जो छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत अंक लाएंगे, उन्हें 1,15, 017 रुपये की नगद राशि, गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बृज गोपाल मेमोरियल अवार्ड, शिक्षाविद विश्राम सिंह मेमोरियल अवार्ड एवं सुखवीर सिंह मेमोरियल अवार्ड दिए जाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुतियां दी। किड्स डांस शो, गोरी-गोरी, डांसिंग दिवाज, गरबा, सात रंगों का संगम, एमजे-5 आदि नए-पुराने गीतों को खूब सराहा गया।

इससे पूर्व संस्था प्रबंधक सतीश कुमार यादव एवं निदेशक प्रधानाचार्य श्री कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी राधा देवी का मालती देवी एवं रामसखी यादव ने बुके भेंट कर स्वागत किया।


कार्यक्रम में उपस्थित बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक वासुदेव यादव का प्रबंधक श्री यादव, डा. राममोहन, रामप्रकाश यादव व प्रधानाचार्य श्री कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शिवराज सिंह यादव, अरविंद कुमार, रामनरेश यादव फिरोजाबाद, हर गोविंद सिंह करहल, डा. अशोक यादव मेरठ, राम प्रकाश यादव, रनवीर सिंह, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed