फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truckee collision overturned app, 11 vehicles

रक की टक्कर से पलटी पिकअप गाड़ी, 11 मजदूर घायल

Thu, 14 May 2020 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Truckee collision overturned app, 11 vehicles
पिलखर गांव के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की टक्कर से पिकअप गाड़ी पलट गई। उसमें सवार मजदूर परिवारों में से 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिकअप सवार लोग औरैया से घर फरीदाबाद जा रहे थे।
हरियाणा के फरीदाबाद शहर के 40 लोग औरैया जिले के दिबियापुर व पाता कस्बे में मजदूरी कर रहे थे।
लॉकडाउन के बाद से वह यहां फंसे हुए थे। बृहस्पतिवार को ये मजदूर परिवार पिकअप गाड़ी बैठकर घर जा रहे थे। इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप पलट गई।
चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने उनकी मदद की। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह, हल्का चौकी प्रभारी गीतम सिंह ने मौके पर जाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल मजदूरों ने बताया कि वे यहां फंसे हुए थे, जबकि उनके बच्चे फरीदाबाद और साहिबाबाद में हैं। यहां और वहां दोनों जगह खाने पीने का संकट बना हुआ है। इसीलिए वे अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में घायल कई लोगों के पते औरैया के दर्ज कराए गए। इनमें फफूंद कस्बे के कल्लू पुत्र मदन सिंह, मोहनपुर गांव के पप्पू पुत्र बाबूराम, उनका बेटा दीपचंद्र व विवेक, पुत्री ज्योति,

फरीदपुर के पवन पुत्र शौकीन, आशा का पुर्वा फफूंद के दीपू पुत्र अरविंद, फरीदाबाद के जमुही गांव के जंदैल पुत्र बौना, राहुल कालोनी फरीदाबाद की आशा देवी व मीरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed