{"_id":"58961a024f1c1bf340e823fb","slug":"truck-ruined-couple-husband-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक से जा रहे दंपति को रौंदा, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक से जा रहे दंपति को रौंदा, पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाहरपुरा के पास बाइक से जा रहे एक दंपति को तेजी से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी व उसका एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम बैबाह निवासी चंदनकुमार (30) पुत्र विनोद कुमार पत्नी रानी व एक साल के पुत्र को दवा दिलाने भरथना आया था। शाम को जब वह वापस जा रहा था तभी बाहरपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना में चंदन ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जबकि उसकी पत्नी व बच्चा दूसरी ओर गिरे। चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्नी व बच्चे को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।