फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck rammed into container from behind, driver operator trapped in cabin

Etawah News: कंटेनर में पीछे से ट्रक घुसा, चालक परिचालक केबिन में फंसे

Sun, 27 Aug 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Truck rammed into container from behind, driver operator trapped in cabin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इकदिल (इटावा)।
आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय जलाल ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की टक्कर से कंटेनर पलटकर बीच डिवाइडर पर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में चालक और परिचालक बुरी तरह से फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान इटावा से कानपुर लेन करीब दो घंटे बाधित रही।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे लोहे के पाइप लादकर अलीगढ़ से कानपुर जा रहा ट्रक सराय जलाल ओवरब्रिज के ऊपर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गया। जिसमें कंटेनर डिवाइडर और दोनोंं रोड के बीचों-बीच पर पलट गया जिसमें ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक ओवरब्रिज से लुढ़कते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर तक पीछे आ गया।
विज्ञापन

ट्रक के केबिन में चालक लवकुश (30) पुत्र रमेश निवासी सुलतानपुर गांव थाना सिकंदराराऊ हाथरस और परिचालक हसन (18) पुत्र भूरे निवासी नगला पवल एटा बुरी तरह फंसकर करीब डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसे रहे। हादसा होते ही कंटेनर चालक और परिचालक मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक व परिचालक को कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला। और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर को रोड से हटवाकर यातायात को सामान्य रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed