फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   truck overturned on the van, a death

आलू भरा ट्रक वैन पर पलटा, एक की मौत

Thu, 15 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 15 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
truck overturned on the van, a death

बकेवर फोरलेन हाइवे पर आनेपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार आलू से भरा वैन पर पलट गया। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात की है। बकेवर के गांव अंदावा की मड़ैया निवासी संजीव कुमार (35) पुत्र श्रीराम निषाद गांव के ही जुगल किशोर (35) पुत्र लखराम के साथ उसकी बहन को लेने बकेवर जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे वैन आनेपुरा पुलिया के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहा आलू से भरा ट्रक बेकाबू होकर वैन पर पलट गया।
विज्ञापन


वैन ट्रक के नीचे दब गई। हादसे में वैन चला रहे संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुगल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से वैन में फंसे जुगल किशोर को निकालकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे की सूचना संजीव के परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, संजीव के परिवार में कोहराम मच गया। संजीव के चाचा आनंद स्वरूप ने बताया कि संजीव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले छह-सात महीने से वह घर पर रह रहा था।

संजीव के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी कामनी 16 वर्ष की है जबकि उससे छोटी बेटी (14), शिल्पी की (10) तथा बेटा सचिव (8) व सत्यम की उम्र चार वर्ष है। इस हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार के लोगों को अब इस बात की चिंता सता रही कि संजीव के परिवार का भरष पोषण कैसे होगा।


उधर, आनेपुरा पुलिया पर हादसे के कारण हाइवे पर यातायात जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रक व वैन को किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed