फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck hits motorcyclist while overtaking; youth dies.

Etawah News: ओवरटेक करने में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Truck hits motorcyclist while overtaking; youth dies.
बकेवर। नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के बकेवर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के सामने ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 50 शैया अस्पताल बकेवर ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर निवासी दयानंद शंखवार (50) शुक्रवार को पत्नी मां रीना देवी को बाइक से औरैया के हालेपुर स्थित ससुराल में सत्संग में लेकर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी को वहीं छोड़कर अकेले बाइक से घर आ रहे थे। बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे चंद्रपुरा स्थित एक कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया। यहां डॉ. अजय मौर्य ने जांच के बाद दयानंद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में गर्दन चोट लगने से युवक की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी। एसआई अरविंद पांडेय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed