फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck driver axed to death, FIR lodged against wife, lover and three others

Etawah News: ट्रक चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पत्नी-प्रेमी समेत तीन पर प्राथमिकी

Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Truck driver axed to death, FIR lodged against wife, lover and three others
फोटो 17:::रणवीर की फाइल फोटो।
भरथना (इटावा)। ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे। सुबह करीब सात बजे पिता ने शव पड़ा देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घर से ट्रक चालक की पत्नी और उसकी बच्ची भी गायब हैं। चालक के परिजन ने उसकी पत्नी पर ही प्रेमी व एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक उसकी भाभी अपनी बच्ची को भी साथ ले गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि परिजन अवैध संबंधों का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ियापुर निवासी रणवीर (40) ट्रक चालक था। वह गांव के बाहर लगभग सात सौ मीटर दूर खेत में अलग मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह लगभग सात बजे उसके पिता लाखन सिंह आए तो घर के बाहर बेटे रणवीर का खून से लतपथ शव पड़ा हुआ था। यह देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात श्रीशचंद्र, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस को घर के अंदर बरामदे में सब्जी के पास पड़ी खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पिता ने बहू पूजा (38), उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूजा के साथ रणवीर की दो साल की बेटी भी घर से गायब थी। मौके से रणवीर की बाइक भी गायब थी। अंदेशा है कि पूजा हत्या के बाद प्रेमी के साथ रणवीर की बाइक लेकर फरार हो गई। पिता लाखन सिंह ने बताया कि रणवीर की बड़ी बेटी लक्ष्मी (5) अपने ननिहाल में रहती है। पुलिस ने रणवीर के भाई प्रदीप कुमार ने थाने में प्राथमिकी पूजा, अर्पित और उसके पिता सर्वेश निवासी पड़ियापुरा गांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी व दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुल्हाड़ी से कई वार किए गए हैं।
श्रीशचंद्र, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed