फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck driver alleges attack by in-laws with a sharp-edged weapon.

Etawah News: ट्रक चालक ने ससुरालियों पर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप

Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Truck driver alleges attack by in-laws with a sharp-edged weapon.
फोटो 16:: आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती घायल अजय। स्रोत परिजन
इकदिल। मानिकपुर मोड़ ग्वालियर बाईपास पर सोमवार देर शाम एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से गले पर हमला कर जान से मारने के कोशिश का आरोप लगाया। घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अड्डा सती निवासी अजय कुमार (35) ट्रक चालक है। अजय ने बताया कि उसकी शादी पिलखर गांव निवासी रागिनी देवी से हुई थी। 26 अगस्त की रात उसकी पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई थी। रागिनी अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई थी। सोमवार देर शाम अजय घर से मानिकपुर मोड़ पर केले खरीदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोग कार से वहां पहुंचे और खींचने लगे, धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि अजय के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत भी सामने आई थीं। पत्नी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चों के नाम जमीन करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो माह पहले भी अजय ने अपने शरीर पर ब्लेड से चोट लगाकर ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने का प्रयास किया था। घटना से दो दिन पहले उसके भाई और भाभी की ओर से भी उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। सोमवार की घटना में युवक ने खुद को घायल किए जाने की आशंका समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव पाई खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए कबड्डी खिलाड़ी। कोच

गांव पाई खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए कबड्डी खिलाड़ी। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed