{"_id":"62c5d6e7fa30297b0a760473","slug":"truck-collides-with-parked-car-in-etawah-one-killed-two-seriously-injured-etawah-news-knp7062077111","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
इटावा। डीपीएस स्कूल के पास आगरा-कानपुर हाईवे किनारे खड़ी कार में बुधवार तड़के ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भिंड निवासी दूसरे ट्रक के मालिक की मौत हो गई और सिपाही साथी समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर थी, परिजन उसे ग्वालियर ले गए हैं।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के तीरथपुरा निवासी सत्येंद्र सिंह तोमर (43) के दो ट्रक रेत ढोने में लगे हैं। मंगलवार रात एक ट्रक रेत लादकर इटावा आ रहा था। आगरा-इटावा हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास ट्रक का पहिया फट गया। चालक की सूचना पर सत्येंद्र गांव मोनू और भिंड में तैनात सिपाही मुनेश खान के साथ टायर लेकर कार से तड़के इटावा पहुंचे।
चालक और क्लीनर ट्रक का पहिया बदलने लगे। सतेंद्र और उनके दोनों साथी ट्रक के पीछे खड़ी कार में बैठ गए। सुबह करीब 4:30 बजे पीछे से आए दूसरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में सत्येंद्र मौत हो गई और मुनेश व मोनू घायल हो गए। पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। मौत की सूचना पर सत्येंद्र की पत्नी रेनू, बेटियां रौनक, आंचल और बेटा आदर्श इटावा पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।