फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with a parked bus, two dead

ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर दो की मौत

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with a parked bus, two dead
जसवंतनगर (इटावा)। इटावा- आगरा मार्ग पर चालक को झपकी आने से शनिवार तड़के पीछे से आ रहा ट्रक खड़ी बस से टकरा गया। हादसे में बस के नीचे खराबी देख रहे चालक और टार्च दिखा रहे यात्री की मौत हो गई। करीब छह अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को रवाना कर दिया। हाईवे पर काफी देर तक जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट डिपो की बस रात करीब 3:30 बजे के इटावा से 30 सवारियां लेकर आगरा के लिए रवाना हुई थी। बस फिरोजाबाद के श्रीरामनगर निवासी प्रदीप कुमार तेनगुरिया (35) चला रहे थे। जसवंतनगर से चार किलोमीटर आगे जमुना बाग के समीप करीब 4:15 बजे बस खराब हो गई। चालक और यात्री सिराजुद्दीन (60) निवासी भांडों की चौक फिरोजाबाद नीचे उतर गए। चालक पीछे की ओर से बस के नीचे घुसकर खराबी देखने लगा और यात्री खड़े होकर टॉर्च दिखा रहा था। इस दौरान पीछे से आया ट्रक सिराजुद्दीन को कुचलते हए बस से टकरा गया। हादसे में सिराजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई और चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में बैठे छह यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सैफई मेडिकल कालेज ले जाते समय चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक सोनू निवासी मुरैना को हिरासत में ले लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि उसे झपकी आ रही थी। इससे खड़ी बस चलती दिखाई दी। हादसे के कारण हाईवे पर भीड़ लगने पर कुछ देर तक तीन लेन पर जाम जैसी स्थिति रही। पुलिस ने आधे घंटे में दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed