{"_id":"0a4b07fc1a44150d4a5a99ec2a105090","slug":"tricolor-waved-enthusiastically-celebrated-independence-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराया तिरंगा, जोश से मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहराया तिरंगा, जोश से मनाया स्वतंत्रता दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी क्षेत्र में 69वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कालेजों में बच्चों ने देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
प्रदेेश सरकार के लोक निर्माण एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा पर ध्वजारोहण किया।
इसके बाद युवा एकता मिशन के संयोजक सुनील यादव के संयोजकत्व मे निकाली जा रही 15वीं विशाल श्रद्धांजलि यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिलाअध्यक्ष सपा अशोक यादव, युवा नेता अंशुल यादव, बैंक प्रबंधक सुनील यादव आदि मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच शहर के विभिन्न स्थानों से यह गुजरी। जगह-जगह इसका नगरवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में संस्थान के निदेशक डा (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही उन्होंने संस्थान के सुरक्षाकर्मियों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर संस्थान के संकाय अध्यक्ष प्रो केएम शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डा (ब्रिगे) एसके गुप्ता, डा रमाकांत यादव, वित्त अधिकारी बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।
संत विवेकानंद सीसे पब्लिक स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। निदेशक-प्रधानाचार्य डा आंनद, मुख्य अतिथि पं गयाप्रसाद शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद अहलावत, प्रधानाचार्या नीलम आनंद ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के संचालक विवेक तिवारी व शिवजीत द्विवेदी ने सरस्वती वंदना की।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीत टीचर एन जुबेरी और अर्चना गुप्ता का निर्देशन रहा। प्रिया वर्मा के निर्देशित नाटक कारगिल की भावुक प्रस्तुति ने पूरे सभागार में माहौल को भावुक कर दिया।
छात्रा श्रेया मिश्रा ने भाषण प्रस्तुत किया। पुष्पेंद्र सेंगर, डा हेरोल्ड, क्षितिज चौहान, एमएल राठौर, प्रताप सिंह, मनोज यादव, ओपी सिंह, अनिल कुमार, सतीश चौधरी आदि ने सहयोग किया। संचालन विवेक तिवारी व शिवजीत द्विवेदी ने आभार प्रस्तुत किया।
शहर स्थित सेविन हिल्स में सेजल, पायल और पालक आदि ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इससे पूर्व ट्रस्टी शिवकिशोर दुबे ,सुनील राजपूत प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव और उपप्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने ध्वजारोहण कर किया । राष्ट्रगान के बाद अपर्णा मिश्रा और उनके ग्रुप ने समूह गान प्रस्तुत किया।
नारायण कालेज आफ साइंस एवं आर्ट्स में कवि कमलेश शर्मा ने झंडारोहण किया। बच्चों ने ऐ मेरे वतन के लोगों.. गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर निदेशक हरिकिशोर तिवारी, मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी, श्रेता तिवारी, डा संतोष गोयल, केके तिवारी, प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी आदि मौजूद रहे। चित्रगुप्त इंटर कालेज में भी ध्वजारोहण हुआ।
इस मौके पर डा सुरेंद्र बहादुर सक्सेना, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश शरण सक्सेना, प्रधानाचार्य डा उमेश यादव, भानुप्रकाश श्रीवास्तव, इंद्रनारायण पांडेय, राकेश, शैलेंद्र कुमार दीक्षित, विपिन कुमार, संतोष कुमार सिंह, रमेश कुमार चौधरी, चेतन जैन, नीता यादव आदि मौजूद रहे।
लिटिल रोज स्कूल के बच्चे भी आजादी के रंग में रंगे दिखाई दिए। कार्यक्रम में शिवाली, लक्ष्मी शर्मा, शिवा श्रीवास्तव, ऋषभ बाजपेई आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रबंधक रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण किया।
प्रधानाचार्य जयवीर सिंह चौहान, कुसुम राठौर, अशोक मिश्रा, गोल्डी पाल, कंचन, प्रीती चौहान एवं रामनाथ यादव ने बच्चों का उत्साहवर्द्घन किया। किड्स हेविन प्ले स्कूल विनीत बिहार महेरा चुुंगी में प्रधानाचार्य छक्की लाल यादव ने झंडारोहण किया।
डा अंबेडकर इंटर कालेज में मंडी निरीक्षक अवनेश सिंह यादव, प्रबंधक ब्रह्मशंकर वर्मा, प्रधानाचार्य अतर सिंह, चतुरी सिंह, अफजाल अहमद ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पुरबिया टोला तलैया मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने बैंडबाजों की धुनों के बीच प्रभात फेरी निकाली।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, प्रेमकिशोर द्विवेदी, मो राशिद, अनिल यादव, अतुल आक्रोश सहित तमाम लोगों ने भाग लिया। संत गाडगे कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक मथुरा प्रसाद एवं प्रधानाचार्य रेखा देवी ने ध्वजारोहण किया। थियोसोफीकल इंटर कालेज एसडी फील्ड में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में सोसाइटी सचिव रामप्रताप सिंह शर्मा, बीए गोयल, प्रधानाचार्य डा सुनील पांडेय, उमेश तिवारी, सचिव अशोक चतुर्वेदी आदि ने भाग लिया। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शशांक तिवारी को छह हजार रुपये पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ज्ञान चंद्र जैन वैद्य इंटर कालेज इकदिल में प्रबंधक प्रेमशंकर शर्मा एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य राकेश नारायण दुबे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में रवींद्र नाथ भटेले, केके मिश्रा, शांति बिधौलिया, सुधींद्र यादव, प्रदीप गौतम आदि उपस्थित रहे। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों को सराहा गया।
मुलायम सिंह इंटर कालेज भदेई में प्रबंधक रामप्रकाश यादव ने झंडा फहराया। लोक कल्याण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में सभासद रत्नेश भदौरिया ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत कराई। कार्यक्रम में शंकर लाल राठौर, पंकज ओझा उपस्थित रहे।
जिला विकलांग एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव एवं महामंत्री संतोष त्रिवेदी ने ध्वारोहण कर शहीदों को याद किया। पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा एसआर रजक ने शासन से प्राप्त संदेश को पढ़कर सुनाया। बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
डा रिपुदमन सिंह, डा सबा कौसर, डा रवींद्र प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। राधाकृष्ण मिश्रा कन्या विद्यालय मूंज में प्रबंधक योगेश मिश्रा ने झंडा फहराया। किसान मजदूर माध्यमिक विद्यालय पुरैला में प्रबंधक राधा बल्लभ दुबे ने शहीदों को याद किया। भारतीय योग संस्थान की ओर से सांई उत्सव गार्डन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
गणेश अग्रवाल, डा श्रीकांत, सत्यभामा सिंह, आयुष पांडेय ने भाषण,गीत प्रस्तुत किए। आरकेएस एकेडमी में कवि सतीश मधुप ने 15 अगस्त के महत्व को विस्तार से बताया। निदेशक दिनेश कुुमार सक्सेना ने शहीदों नमन किया।