फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trees and plants in 50 bigha area burnt due to fire in the ravine.

Etawah News: बीहड़ में आग से 50 बीघा क्षेत्र में पेड़-पौधे जल गए

Thu, 16 Apr 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Trees and plants in 50 bigha area burnt due to fire in the ravine.
फोटो: 13 नगला सलहदी व नगला तौर के बीच बीहड़ क्षेत्र में लगी आग
विज्ञापन

जसवंतनगर के नगला सलहदी व नगला तौर के बीच घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला सलहदी और नगला तौर के बीच स्थित बीहड़ क्षेत्र में गुरुवार को सुबह लगभग आठ बजे अचानक आग लग गई। बीहड़ में आग लगी देख ग्रामीणों में लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। आग की इस घटना में बड़ी संख्या में पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। वहीं जंगली जानवरों के आशियाने, पक्षियों के घोंसले और जंगली पेड़-पौधे जल गए।



गुरुवार को बीहड़ में आग लगने की सूचना मिलते ही बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग का बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग करता रहा।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार किसी राहगीर की लापरवाही से आग लगने की चर्चा है। ग्रामीणों का अनुमान है कि बीहड़ में जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दिए जाने से आग फैली होगी। आग की इस घटना से क्षेत्र में जैव विविधता को भारी नुकसान हुआ है। कई जंगली जीव-जंतु बेघर हो गए हैं, वहीं उपयोगी जड़ी-बूटियां भी पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव ने बताया आग की इस घटना में बीहड़ के लगभग 50 बीघा क्षेत्र में पेड़ पौधे जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed