फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   travelling will be full of difficulties during election

चुनाव तक सफर हो सकता मुश्किल भरा

Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
travelling will be full of difficulties during election
आरएम इटावा क्षेत्र एके झा। - फोटो : अमर उजाला

आने वाले दिनों में लोगों की यात्रा मुश्किल भरी हो सकती है। पहले चरण के विधान सभा चुनाव के लिए बसों का बेड़ा रवाना होने लगा है। इटावा क्षेत्र से भी 36 बसों की डिमांड हो चुकी है। ये बसें 31 जनवरी तक ड्यूटी पर निकल जाएंगी। ये डिमांड बढ़ भी सकती है। ऐसे में चुनाव के दौरान यात्रा करने वालाें को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ ने मूवमेंट शुरू कर दिया है। ऐसे में फोर्स को इधर से उधर लाने ले जाने के लिए बड़ी संख्या में रोडवेज बसों को लगाया गया है। इटावा क्षेत्र से अभी तक आठ बसों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया जा चुका है। जिसमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा व फर्रुखाबाद डिपो से 2-2 बसों को लिया गया है। इसके बाद भी विभाग के पास प्रतिदिन बसों की डिमांड आ रही है। अभी तक परिवहन निगम इटावा क्षेत्र के पास 28 और बसों की चुनाव के लिए डिमांड आ चुकी है। ये बसें क्षेत्र के अलग-अलग डिपो से चुनाव ड्यूटी पर जाएंगी। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आएगा, बसों की डिमांड बढ़ भी सकती है। ऐसे में निगम इस तैयारी में है कि जिस रूट की बसें कम लोड फैक्टर निकाल रही हैं, उनको चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed