{"_id":"58a737c54f1c1bab19d84eaa","slug":"travelling-will-be-difficult-for-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन सफर रहेगा मुश्किल भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन सफर रहेगा मुश्किल भरा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया गया है। इटावा क्षेत्र की कुल 499 में से 254 बसें चुनाव ड्यूटी पर लगाई गईं हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों तक सभी मार्गों पर बसों का टोटा रहेगा। इसके कारण लोगों को सफर में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान कल होना है। सुरक्षा बलों को उनके तैनाती स्थल पर रवाना किया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट बसों के साथ रोडवेज बसों को भी चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। जो सुरक्षा बलों के साथ मतदान कर्मियों को उनके बूथ तक पहुंचाएंगी। ये बसें अगले तीन दिन तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने और सुरक्षा बल को वापस पहुंचाने का कार्य करेंगी। ऐसे में आम नागरिकों के लिए रोडवेज बसों की भारी कमी रहेगी। वहीं प्राइवेट वाहनों का भी अधिग्रहण होने से यात्रियों के सामने समस्या खड़ी होना तय है। इटावा क्षेत्र का आंकलन किया जाए तो क्षेत्र के सभी सात डिपो में कुल 499 बसों का बेड़ा है। इनमें से आधी बसें ही यात्रियों के लिए बची हैं। शनिवार को चुनाव के एक दिन पहले कुछ और बसों की भी डिमांड आ सकती है।
विज्ञापन
डिपो का नाम कुल बसें चुनाव में र्गइं बसें
फिरोजाबाद 81 53
विज्ञापन
मैनपुरी 60 37
इटावा 105 43
फर्रुखाबाद 101 45
औरैया 80 31