{"_id":"5865497d4f1c1b435ceebf71","slug":"travel-to-fifteen-bucks-on-tickets-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह रुपये के टिकट पर मैनपुरी तक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह रुपये के टिकट पर मैनपुरी तक सफर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन पर बुधवार को ट्रेन दौड़ाकर उद्घाटन किए जाने के बाद दूसरे दिन गुरुवार रात 8:45 बजे मैनपुरी डीएमईयू पैसेंजर समय से यात्रियों को लेकर मैनपुरी के लिए रवाना हुई। रेलवे ने इटावा से मैनपुरी तक यात्रा टिकट का रेट चार्ट भी जारी कर दिया है। जिसमें इटावा से मैनपुरी तक पैसेंजर ट्रेन का टिकट 15 रुपये तय किया गया है।
मालूम हो अभी तक इटावा से मैनपुरी जाने के लिए लोगों को रोडवेज और प्राईवेट बस के साथ डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। जिस पर यात्रियों को 50 से 60 रुपये खर्च करने पड़ते थे। वहीं इस रूट पर सैफई, करहल, बुझिया व कीरतपुरा के तक आने जाने के लिए भी अधिक किराया और सड़क मार्ग की परेशानियों से भी जूझना पड़ता था। मैनपुरी लाइन पर डीएमईयू पैसेंजर के शुरू होने के बाद यात्रियों क ी अब यह मुश्किलें दूर हो गई हैं।
यात्रियों को अब मैनपुरी तक की दूरी ट्रेन से तय करने में 15 रुपये ही खर्च करने पडे़ेंगे। जबकि इसके बीच इटावा से बुझिया स्टेशन तक के लिए मात्र 10 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा। गुरुवार शाम उक्त ट्रेन के लिए इटावा स्टेशन पर टिकटों का वितरण शुरू कर दिया गया और कई यात्रियों ने पहली बार इटावा से मैनपुरी तक की यात्रा ट्रेन से पूरी की।
विज्ञापन
इटावा-मैनपुरी का टिकट चार्ट
कहां से कहां तक दूरी किराया
इटावा से मैनपुरी 56 किमी 15 रुपये
इटावा से कीरतपुरा 46 किमी 15 रुपये
इटावा से बुझिया 39 किमी 10 रुपये
इटावा से करहल 30 किमी 10 रुपये
इटावा से सैफई 22 किमी 10 रुपये
इटावा से वैदपुरा 12 किमी 10 रुपये
विभिन्न स्टेशनों से मैनपुरी तक किराया
कहां से कहां तक दूरी किराया
वैदपुरा से मैनपुरी 44 किमी 10 रुपये
सैफई से मैनपुरी 34 किमी 10 रुपये
करहल से मैनपुरी 26 किमी 10 रुपये
बुझिया से मैनपुरी 17 किमी 10 रुपये
कीरतपुरा से मैनपुरी 10 किमी 10 रुपये
डीएमईयू पैसेंजर की समय सारिणी
इटावा से प्रस्थान रात 8:45 बजे
वैदपुरा हाल्ट रात नौ बजे
सैफई हाल्ट रात 9:11 बजे
कहरल स्टेशन रात 9:23 बजे
बुझिया हाल्ट रात 9:35 बजे
कीरतपुर हाल्ट रात 9:46 बजे
मैनपुरी स्टेशन रात 10:5 बजे