फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transport Corporation will operate 15 additional buses for PET

Etawah News: पीईटी को लेकर परिवहन निगम 15 अतिरिक्त बसों का करेगा संचालन

Sun, 25 Oct 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will operate 15 additional buses for PET
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर कमर कस ली है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, सात बसों को रिजर्व में रखा गया है। इन बसों को जरूरत के हिसाब से संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 61,200 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि इस परीक्षा में केवल इटावा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों कानपुर देहात, जालौन, फर्रुखाबाद, औरैया आदि जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने आएंगे। इसके अलावा अपने यहां के परीक्षार्थी अलीगढ़, एटा व आगरा समेत कई जिलों में परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन

बाहरी जिलों में जाने व आने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 15 अतिरिक्त बसों के संचालन करने का निर्णय लिया है। साथ ही सात रोडवेज बसों को रिजर्व में रखा गया है। ये बसें बस स्टैंड पर विशेष रूप से तैनात रहेंगी, ताकि परीक्षा छूटने के समय छात्रों को अपने गंतव्य या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
रेलवे, बस स्टैंड व शास्त्री चौराहे पर बनाई गई हेल्प डेस्क
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे बस स्टैंड, शास्त्री चौराहे के पास हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसमें नगर पालिका व राजस्व कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मी बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों रैन बसेरा में रुकने व परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed