फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transformer out of order for eight days; crop irrigation stalled.

Etawah News: आठ दिन से ट्रांसफार्मर खराब, फसलों की सिंचाई ठप

Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Transformer out of order for eight days; crop irrigation stalled.
फोटो: 6 रीतौर गांव में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। स्रोत ग्रामीण
इकदिल। बिजली उपकेंद्र इकदिल के गांव रीतौर में किसान जगन्नाथ के खेत पर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब आठ दिन से खराब पड़ा है। इससे आसपास के सात किसानों के ट्यूबवेल बंद हैं। सिंचाई न होने से किसानों को आलू और लहसुन की बोआई में देरी होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर सात ट्यूबवेल कनेक्शन होने से क्षमता से अधिक लोड रहता है और यह बार-बार खराब होता है। किसान जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने क्षमता वृद्धि के लिए कई बार बिजली निगम को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके चलते उसके साथ क्षेत्र के किसान सुखवासी, रेवती राम, छकोड़ी लाल, जगन्नाथ, सत्यनारायण, कृष्ण गोपाल और शिवदत्त इस समस्या से जूझ रहे हैं। एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होते ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed