फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   train

जल्द चलेगी कानपुर-इटावा मेमू पैसेंजर ट्रेन

Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
train
इटावा। रेल मंत्रालय ने कानपुर से फफूंद के मध्य चलने वाली मेमू पैसेंजर का विस्तार इटावा तक करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने संसद में इस ट्रेन का विस्तार इटावा तक किए जाने के मुद्दे को जोरदारी के साथ उठाया था। रेल मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद इटावा के लोगों खासकर व्यापारी वर्ग ने खुशी व्यक्त करते हुए सांसद का आभार जताया है। जल्द ही यह ट्रेन कानपुर से इटावा के बीच चलने लगेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 04191/92 कानपुर से फफूंद के मध्य चल रही है। यह ट्रेन शाम 07:10 बजे कानपुर से चल कर 08:55 बजे फफूंद पहुंच रही है। यहां दो मिनट रुकने के बाद 08:57 बजे फफूंद से चलकर यह ट्रेन रात 10:30 बजे इटावा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 05:00 बजे इटावा से चलकर 08.05 बजे कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के विस्तार से इटावा फफूंद के अलावा इकदिल, भरथना, साम्हो, अछल्दा के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोग अब आराम से कानपुर से इटावा आ और जा सकेंगे।
विज्ञापन

सावधान संस्था के अध्यक्ष एवं दवा व्यापारी मनोज अग्रवाल का कहना है कि इस ट्रेन के चलने से जिले के छोटे व्यापारियों को ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। खासकर बसों के महंगे टिकट से भी बड़ी राहत मिलेगी। छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकने से लोगों को और भी सुविधा मिलेंगी। व्यापारी माल भी आसानी के साथ ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन का कहना है कि व्यापारी वर्ग इस ट्रेन के विस्तार किए जाने की मांग लंबे समय से कर रहा था। कानपुर उद्योग नगरी है इटावा का ज्यादातर व्यापार कानपुर से लगा है। इससे व्यापारियों का समय भी बचेगा और व्यापार को गति मिलेगी। इसके लिए सांसद का आभार भी जताया।
युवा समाजसेवी एवं सर्वोदय जागरण मंच के अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि मेमू का विस्तार किया जाना समय की मांग है। सांसद की पहल पर रेल मंत्रालय ने स्वीकृति देकर जनता जनार्दन का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। जो लोग आरक्षण कराकर ट्रेन में नहीं चल सकते थे। वह भी अब आराम से ट्रेन का सफर कर सकेंगे।

शीतगृह संचालक श्रीनिवास वर्मा का कहना है कि यह ट्रेन आम जनता, व्यापारियों व किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इसके विस्तार की अनुमति देकर रेल मंत्रालय ने तोहफा दिया है। इसके लिए रेल मंत्रालय व सांसद बधाई के पात्र हैं। ट्रेन के चलने से व्यापारी सुबह जाकर देर शाम तक लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed