फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   train,etawah,etawah news,pravasi

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे 18 यात्री, तीन इटावा के शामिल

Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
train,etawah,etawah news,pravasi
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे यात्री जांच कराने जाते हुए - फोटो : ETAWHA
इटावा। आनंद विहार से वाराणसी को जाने वाली 04042 श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार की शाम करीब पौने सात बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। ट्रेन से कुल 18 यात्री उतरे इनमें तीन जनपद के हैं। इस दौरान पानी भरने की होड़ मच गई। वहीं पानी की बोतलें नहीं मिलने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

सदर एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि अब रोजाना श्रमिक स्पेशल ट्रेन इटावा में रुकेगी। सोमवार को इटावा स्टेशन पर कुल 18 यात्री उतरे हैं। इसमें तीन जनपद के, दो मैनपुरी, आठ फर्रुखाबाद और पांच औरैया के हैं। यात्रियों की प्लेटफार्म पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बाहर निकलने पर सभी यात्रियों का पता, मोबाइल नंबर आदि ब्योरा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो यात्रियों के सैंपल लिए गए। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को खाने का पैकेट दिए गए हैं। बाहर निकले सभी को रोडवेज बस से उनके जिलों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन रुकते ही पानी के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकते ही यात्री पानी भरने के लिए ट्रेन के डिब्बे का गेट खोलकर नीचे उतरने लगे। बच्चे प्यासे होने की दुहाई देने पर पुलिस कर्मियों ने कइयों को नल से पानी भरने दिया जबकि कइयों को नीचे नहीं उतरने दिया। कइयों ने पालिका के टैंकर से बोतलों से पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed