फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traffic jams in the city have troubled motorists.

Etawah News: शहर में जाम ने वाहन चालकों को छकाया

Mon, 19 Jan 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in the city have troubled motorists.
फोटो 31: शहर के नगर पालिका चौराहे पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन


-शहर के प्रमुख चौराहे से पांच मिनट की दूरी आधे घंटे में की पूरी
-ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ठंड के मौसम में छूटा पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोगों को इस जाम में निकलने में ही आधे घंटे तक का समय लग जाता है।
वर्तमान समय में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही जबकि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिल रही है। ऐसे में लोग दोपहर में बाजार करने निकल रहे हैं। इससे दोपहर होते ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगती है। इसलिए नौरंगाबाद चौराहा, गिलहरी का पुल, तिकोनिया, रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसमें से निकलने में लोगों 15 मिनट से लेकर आधा घंटा एक चौराहा पार होने में लग जाता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से शुरू हुआ जाम करीब आधे घंटा रहा। यही स्थिति शनिवार दोपहर को भी रही। नौरंगाबाद चौराहा बार-बार जाम लगने की मुख्य वजह ई-रिक्शा चालक अक्सर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। इसको खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों को ठंड में पसीना आ जाता है। शहर के प्रमुख तिराहे व चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए लेकिन इसका सही ढंग से पालन न होने से जाम की समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed