Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traffic congestion has become a chronic problem; demand raised for implementing one-way traffic at Vijay Nagar and Bharthana intersections.

Etawah News: जाम बना नासूर, विजय नगर व भरथना चौराहे पर वन-वे करने की मांग

Fri, 20 Nov 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 20 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic congestion has become a chronic problem; demand raised for implementing one-way traffic at Vijay Nagar and Bharthana intersections.
इटावा। जाम शहर के लिए नासूर बन गया है। दिनभर शहर में चारों ओर जाम की स्थिति रहती है। यह बात शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों ने कही। उन्होंने विजय नगर और भरथना चौराहे पर वन-वे करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त कराने की योजना बनाई जानी चाहिए। ईदगाह से लेकर पक्केबाग तक दिनभर जाम की स्थिति रहती है। विजय नगर चौराहा और भरथना चौराहे भी जाम से जूझता रहता है। जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने विजय नगर और भरथना चौराहे पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने बाजार में महिला शौचालय न होने का मुद्दा उठाया। जिला उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने जसवंतनगर में पिंक बूथ के पास से शराब का ठेका हटवाने को कहा। लाइन पार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा ने भरथना चौराहे से हाईवे पुल तक सड़क मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संडे बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष शहनवाज अंसारी ने संडे बाजार के व्यापारियों की सुरक्षा मांगी। चकरनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष छोटू यादव ने चकरनगर बाजार में शराबियों के आतंक को खत्म करने का मुद्दा उठाया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं एएसपी सिटी बबिता सिंह ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एएसपी सिटी ने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।


युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रजापति, शहर उपाध्यक्ष हफीज खान, जिला सचिव आफताब खान, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, टीएसआई सूबेदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed