{"_id":"60aa8f488ebc3efbd250fa95","slug":"traders-will-protest-against-the-increase-in-lockdown-etawha-news-knp630021728","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन बढने का व्यापारी करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन बढने का व्यापारी करेंगे विरोध
विज्ञापन
इटावा। 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। संगठन से जुड़े व्यापारी मंगलवार को ताली और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराएंगे।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने पर सभी तरह की दुकानें सप्ताह में तीन-तीन दिन खोलने का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को दिया गया था। जनप्रतिनिधियों ने भी व्यापारियों की पीड़ा को नहीं समझा, केवल आश्वासन देते रहे। शासन प्रशासन ने आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य ट्रेड की दुकानें खोलने का कोई रास्ता नहीं निकाला और लॉकडाउन बढ़ा दिया।
अगर सोमवार को जिला प्रशासन ने सभी ट्रेड की दुकानें खोलने के लिए कोई तरीका नहीं निकाला तो मंगलवार को संगठन के व्यापारी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दिन में 11 बजे आधा घंटे ताली, थाली और घंटी बजाकर विरोध जताएंगे।