फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   traders formes eka against gst

जीएसटी से लड़ाई को ‘एका’ का गठन

Sun, 16 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 16 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
traders formes eka against gst
एकजुट हुए कपड़ा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी और उससे होने वाली समस्याओं के विरोध में कपड़ा व्यवसायी एकजुट हो गए हैं। कपड़ा व्यापारियों ने रविवार को गाड़ीपुरा स्थित शिव नारायन इंटर कालेज में बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई। इटावा क्लाथ एसोसिएशन (एका) का गठन करने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

विज्ञापन

व्यापारी राजीव जैन रपरिया ने कहा कि पूरे देश में कपड़ा व्यापारी आंदोलित हैं। कपड़ों की मुख्य मंडी सूरत, अहमदाबाद, भीभंडी, कोटा, आगरा, कानपुर आदि के कपड़ा व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी पर हैं। जिले में भी कपड़ा व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के लिए एका का गठन किया गया है। कपड़ा व्यापारी असरार अहमद उर्फ  टिंकू ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों के पास एक्साइज पेड कपड़े का स्टाक है। जिस पर एक जुलाई से जीएसटी भी देनी पड़ी है। जिससे कपड़ा व्यापारियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन दास ने की।
विज्ञापन

 बैठक में चंद्रप्रकाश जैन, विजय नारायन सिंघल, भगवानदास, नवीन जैन, अनुज जैन, सौरभ पोद्दार, नायाब अहमद, राहुल जैन, हवीउल्ला, गौरव अग्रवाल, किशोर जैन, मोहित बंसल, महेंद्र, अरविंद, जयप्रकाश, एम.एस. खान, इसरार हुसैन, रवींद्र कुमार, पंकज राठौर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed