फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tractor-truck collision , two killed

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 19 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 19 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
tractor-truck collision , two killed

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर महेवा के पास आलू लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक व एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के गांव अमानपुर निवासी श्याम सिंह (37) पुत्र राम बहादुर गांव सारी निवासी प्रमोद चक के ट्रैक्टर का चालक था।
विज्ञापन


रविवार को वह ट्रैक्टर पर गांव के ही सुनील उर्फ बड़े का आलू का बीज लादने के लिए सिरसागंज गया था। उसके साथ गांव जोतपुर थाना रसूलाबाद निवासी राजा पुत्र बुद्धु सिंह भी था। तीनों लोग सिरसागंज से आलू का बीज लादकर शाम को गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे ट्रैक्टर बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा के पास पहुंचा तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरा। ट्रैक्टर के खड्ड में गिरने से  श्याम सिंह व राजा ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जबकि ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार सुनील उर्फ बड़े पुत्र देशराज उछलकर दूर खेत में जा गिरा।


हादसे में श्याम सिंह व राजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़े गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ट्रैक्टर में दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बड़े को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed