फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor rides bike riders, one killed, second injured

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 28 Oct 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 28 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tractor rides bike riders, one killed, second injured
दुर्घटना - फोटो : प्रत‌िकात्मक

इटावा।  सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया।  पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पूठन सकरौली के पास बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल होे गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली गांव निवासी अशोक कुमार बाइक से रिश्तेदारी में टकपुरा गांव थाना जसवंत नगर गया था। उसके रिश्तेदार 65 वर्षीय अयोध्या प्रसाद की तबीयत खराब थी। अशोक रिश्तेदार अयोध्या प्रसाद को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने के लिए इटावा लेकर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक लुहन्ना चौराहे के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे अयोध्या प्रसाद की मौकेे पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने अयोध्या प्रसाद के मरने की पुष्टि कर दी। अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा पूठन सकरौली गांव के पास साइकिल से जा रहे रंजीत को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed