फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor driver killed in collision

डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Thu, 26 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 26 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed in collision

हाइवे पर इकदिल थाना क्षेत्र के आरएलटी कालेज के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुरा निवासी शिवनाथ (25) पुत्र पुत्तूलाल बुधवार की सुबह अपने ट्रैक्टर में आलू लादकर इटावा मंडी के लिए चला था।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 6 बजे बिरारी आश्रम पार करने के बाद वह जैसे ही हाइवे पर स्थित आरएलटी कालेज के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा शिवनाथ उसके नीचे दब गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर के नीचे फंसे शिवनाथ को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे चल रहे गांव के दूसरे ट्रैक्टर के चालक ने इसकी सूचना शिवनाथ के घरवालों को दी। परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। डीसीएम की गलती पता चलने पर ग्रामीणों ने चालक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया।

एक्सीडेंट और जाम की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर खड़े डीसीएम को कब्जे में लिया। केबिन में फंसे डीसीएम चालक को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष इकदिल दिनेश चंद्र शर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाइवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने रास्ते में पलटे पड़े ट्रैक्टर और ट्राली को हटवाकर रास्ता साफ कराया।

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला नरिया निवासी वैभव (22) पुत्र ग्रीशचंद्र यादव किराए पर जेसीबी मशीन चलाता है।


मंगलवार को उसकी जेसीबी मशीन क्षेत्र के एक भट्ठे पर लगी थी। देर रात वह बाइक से भट्ठा से घर जा रहा था। छिमारा तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में वैभव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैभव के पास मिले कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed