{"_id":"5feb633c8ebc3e3c52614997","slug":"tractor-driver-dies-due-to-truck-collision-etawha-news-knp602881175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
सिक्सलेन हाईवे पर परशुपुरा गांव के पास सोमवार शाम ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक व उसके साथ बैठे दो युवक घायल हो गए।
चालक ने सैफई मिनी पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक को पकड़ लिया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के व्यासपुरा गांव निवासी किसान बंटी खेती के लिए सोमवार को नया ट्रैक्टर खरीदने इटावा गया था। साथ में गांव के नीरज उर्फ सोनू मिश्रा व विकास बाथम भी थे।
देर शाम नीरज एजेंसी से ट्रैक्टर चलाकर निकला। साथ में बंटी और विकास भी बैठे थे। रात आठ बजे सिक्सलेन हाईवे पर परशुपुरा गांव के सामने इटावा की ओर से आए एक ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलटने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजौली चौकी इंचार्ज बृजनंदन ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां गंभीर हालत देख नीरज मिश्रा उर्फ सोनू (35) को सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। सोनू की पत्नी प्रीति व एक पुत्र पीयूष है।