फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Took the truck from the police post without informing

Etawah News: पुलिस चौकी से बिना बताए ट्रक ले गया

Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Took the truck from the police post without informing
ट्रक मालिक सहित चालक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की मंडी चौकी परिसर से चालान के बाद दाखिल कराए गए ट्रक को चालक बिना बताए वहां से ले गया। पुलिस ने ट्रक के मालिक सहित चालक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
मंडी चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे पीटीओ ने ट्रक का चालान करके मंडी पुलिस चौकी परिसर में दाखिल कराया था। ट्रक उसी रात चौकी से गायब हो गया। चौकी पुलिस ने चारों ओर ट्रक की खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस पर चौकी प्रभारी ने थाने में ट्रक मालिक जिला फिरोजाबाद के थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव नियामतपुर के रंजीत सिंह के कहने पर चालक के ट्रक चोरी से ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की खोजबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed