फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers will not get any fertilizer from tomorrow

बिना आधार किसानों को कल से नहीं मिलेगी खाद

Sat, 30 Dec 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 30 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not get any fertilizer from tomorrow
आधार - फोटो : amarujala

निबाड़ीकला (ब्यूरो)। कल से किसानों को बिना आधार कार्ड के खाद नहीं मिल सकेगी। शासन ने खाद की दुकानों पर पॉस (प्वाइंट ऑन सेल) मशीनें लगाना अनिवार्य कर दिया है । मशीन में अपना आधार नंबर डालकर किसान  का अंगूठा लगवाया जाएगा। उसके बाद ही खाद मिल सकेगी।

विज्ञापन


    खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए शासन ने प्रत्येक खाद की दुकानों पर पॉस मशीन को लगाना  जरूरी कर दिया है। इस मशीन के लगने से खाद की मात्रा और पैसे की पर्ची निकलेगी। पर्ची के मिलने से एक ओर विक्रेता किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक नहीं ले पाएगा। वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा। इस नियम के लागू होने से किसानों को खाद के लिये अधिक मूल्य देने की अवश्यकता नहीं होगी ।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि 1 जनवरी 2018 से यह व्यवस्था लागू हो रही है। जिस दुकान पर पॉस मशीन  नहीं होगी। उनका लाइसेंस रद्द कर दिया  जाएगा। वहीं इस मशीन की सहायता से किसानों को लाभ होगा। खाद की कालाबाजारी रुकेगी। खाद के मूल्यों में भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed