{"_id":"627aab2204289a0bf2337ec3","slug":"told-minister-kapil-dev-the-problem-of-waterlogging-in-adda-shyamlal-etawah-news-knp6960556139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री कपिल देव को बताई अड्डा श्यामलाल में जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री कपिल देव को बताई अड्डा श्यामलाल में जलभराव की समस्या
विज्ञापन
विकास भवन में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को अड्डा श्याम लाल के जल भराव की समस्या से अवगत कराते ?
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अड्डा श्यामलाल के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक भरे पानी की समस्या का प्रशासन ने निराकरण नहीं कराया तो व्यापारी नेताओं ने सोमवार रात प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने जिला और नगर पालिका अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप भी लगाया।
शहर के वार्ड नंबर पांच के मोहल्ला अड्डा श्यामलाल के मुख्य मार्ग पर करीब चार साल से जलभराव की समस्या है। भीषण गर्मी में भी सड़क पर घुटनों तक पानी भरा है। इस समस्या को लेकर सोमवार रात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया। व्यापारी नेता ने मंत्री से कहा कि समस्या के स्थायी निदान के लिए नाले का निर्माण करना जरूरी है। आरोप लगाया कि नगर पालिका ने एक दो दिन पंप से पानी निकलवाया, जब फिर सड़क पर पानी भर गया है। एक-दो दिन पंपिंग सेट चलाने से समस्या का निराकरण नहीं हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में अविनाश कुशवाहा, राम प्रकाश, सोबरन सिंह, पातीराम, राजरानी, गौरव कुमार, नीरज कुशवाह समेत 50 से अधिक लोग शामिल रहे।
जलभराव ने कर दिया धंधा चौपट
रामाधार सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने बताया उनकी सीमेंट की दुकान थी। कारोबार अच्छा चल रहा था। जलभराव होने के बाद से धंधा चौपट हो गया है। अब तो दुकान पर कोई आता ही नहीं है। पांच महीने से बेकार बैठे हैं। 50 से 60 हजार का माल खराब हो गया। काफी रुपये उधारी में फंस गए हैं। दुकानदार कुसुम बौद्ध ने बताया कि दुकान गंदे पानी से दुकान घिरी है। अब न के बराबर ग्राहक दुकान पर आते हैं। जो ग्राहक गंदे पानी से बचते-बचाते आते हैं, उनमें कई कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
गंदगी ने सुखा दिए हरे पेड़
सत्यनारायण शाक्य ने बताया जलभराव और गंदगी की वजह से अशोक के दो पेड़ सूख गए हैं। पहले भी चार पेड़ सूख चुके हैं। अंडरपास के पास पाइप लाइन भी लीकेज है। इससे पाइप लाइन के जरिये गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है।
बारिश में यहां रहना मुश्किल हो जाएगा
अमित कुशवाहा ने कहा कि गर्मी के दिनों ऐसी समस्या है तो बरसात में तो मोहल्ले में रहना ही मुश्किल हो जाएगा। घर से निकलने तक में दिक्कत है। घर के पास कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी डलवाई है। लगता नहीं कि प्रशासन जलभराव की समस्या के समाधान के प्रति गंभीर है।
गंदा पानी निकालने के लिए स्थायी पंप लगा दिया गया है। पंप को प्रतिदिन चलाने के निर्देश हैं। अगर पंप नहीं चलाया जा रहा है तो बुधवार सुबह खुद मौके पर जाकर देखेंगे। समस्या के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं।
विनय मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका इटावा

जलभराव से गुजरती साइकिल सवार छात्रा। संवाद- फोटो : ETAWAH

पानी को चीरते हुए निकलते वाहन। संवाद- फोटो : ETAWAH