{"_id":"698b748f5375309b560299fa","slug":"together-with-her-lover-she-killed-her-husband-etawah-news-c-216-1-etw1002-137614-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
फोटो 26:::पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत:पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे ट्रक चालक की हत्या करने वाली उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात अहनैया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसने पति को पहले शराब पिलाई। फिर प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि सबसे पहला वार उसी ने कुल्हाड़ी से किया था।
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका प्रेम प्रसंग अर्पित के साथ लगभग डेढ़ साल से चल रहा था। पति को इसकी जानकारी हो गई थी तो वह अक्सर नशे की हालत में उसे पीटता था। इससे वह परेशान थी। अर्पित से मिलने या बात करने पर भी रोकटोक लगाता था इसलिए अर्पित के साथ मिलकर पति रनवीर को मारने की योजना बनाई थी।
आरोपी पूजा ने पूछताछ में बताया कि देर शाम घूमकर लौटा रनवीर घर पर ही शराब पी रहा था। उसके थोड़े नशे में होने के बाद खुद उससे और शराब मंगवाई और उसे पीने को कहा। जब वह अधिक नशे में हो गया तो अर्पित को फोन करके बुला लिया। बताया कि रात लगभग आठ बजे पति के शराब पीने के दौरान ही कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर पहला वार किया।
विज्ञापन
हमला होते ही उसने भागना शुरू कर दिया था। उसके बाद अर्पित और मैंने बरामदे में उस पर कई वार किए लेकिन वह रुक नहीं रहा था और बरामदे के बाहर सड़क तक चला गया। हालांकि वहीं अंतिम वार करने पर उसने दम तोड़ दिया था। बता दें कि रविवार को पत्नी पूजा ने प्रेमी अर्पित के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।