फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Today will be the national hockey competition in Saifai

सैफई में आज से होगी राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता

Fri, 08 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 08 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Today will be the national hockey competition in Saifai
पत्रकारों से वार्ता करते निदेशक खेल आरपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
हाकी इंडिया राष्ट्रीय  स्तर की सबसे बड़ी हाकी चैंपियनशिप का आयोजन  सैफई में करने जा रही है। देश की सबसे बड़ी हाकी चैंपियनशिप साल में एक बार आयोजित की जाती है।  इस बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद के सैफई में होने जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 अप्रैल को सांसद मैनपुरी  तेज प्रताप यादव सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में करेंगे। प्रतियोगिता का समापन पहली मई को होगा।
विज्ञापन



यह जानकारी निदेशक खेल आरपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिता में  इस बार इसमें 52 टीमों को खेलने का अवसर मिलेगा। अभी तक इतनी टीमों ने कभी भी किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सेदारी नहीं की है। इस लिहाज से भी यह प्रतियोगिता बहुत महत्वपूर्ण है। पहली बार उत्तर प्रदेश को यह प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर मिला है। 
विज्ञापन



साथ ही साथ सैफई को भी पहली बार इतने बड़े आयोजन का अवसर मिला है। 24 दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 अप्रैल को सांसद मैनपुरी  तेज प्रताप यादव सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में करेंगे।  इसका समापन 1 मई को होगा। इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल का  सीधा प्रसारण किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अंपायर और सेलेक्शन टीम के साथ हाकी इंडिया के सभी अधिकारी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, ब्रजेंद्र सिहं भदौरिया, अनिल चौधरी, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed