{"_id":"1bee229ea29e5f9bcd2d08a8dfdeb76f","slug":"today-in-saifai-bollywood-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में आज बॉलीवुड नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में आज बॉलीवुड नाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार सैफई महोत्सव में जिस रात का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है वह रात गुरुवार को है। यानि इस रात सैफई महोत्सव में बॉलीवुड के नामचीन फिल्मी सितारे महफिल सजाएंगे। दिनभर कौन-कौन से फिल्मी सितारे आएंगे इसको लेकर रहस्य बना रहा।
गुरुवार की रात सैफई महोत्सव में बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। आठ जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के कौन-कौन से सितारे शामिल होंगे इसको लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी मेला कमेटी की ओर से नहीं दी गई है। सूत्रों से खबर है कि स्टार रितिक रोशन, प्लेबैक सिंगर अरिजित सिंह और कोरियोग्राफर श्यामक डावर का कार्यक्रम तो तय हैं।
आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, परिणीति चोपड़ा, रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी आदि के आने की संभावना है। सिंगर यो यो हनी सिंह का भी आगमन सैफई महोत्सव में हो सकता है। समारोह के उद्घाटन अवसर पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ बच्चन को सैफई बुलाने की इच्छा मुख्यमंत्री के सामने जाहिर की थी।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को भी निमंत्रण भेजे जाने की बात सूत्रों द्वारा बताई गई है। फिल्मी कलाकारों को लाने के लिए प्लेन की व्यवस्था महोत्सव समिति की ओर से की गई है।