{"_id":"61d33f5e4e167c653339d8e6","slug":"titans-and-red-bull-won-their-respective-matches-etawah-news-knp67334946","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइटंस और रेड बुल ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइटंस और रेड बुल ने जीते अपने-अपने मैच
विज्ञापन
इटावा। इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय रनवीर सिंह भदौरिया रामू की स्मृति में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेल गए। टूर्नामेंट राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।
टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच टीचर्स ग्रुप और टाइटन के मध्य खेला गया, जिसमें टीचर्स ग्रुप ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर में 132 रन बनाए।
टीचर्स ग्रुप की ओर से रानेश वर्मा ने 32 रन, महेंद्र ने 20 रन और अरुण ने 19 रन बनाए। टाइटंस की ओर से सीटू यादव अमृत और अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। 133 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी टाइटंस की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
टाइटंस की ओर से गोलू ने 39 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गोलू को चुना गया। दूसरा मैच रेड बुल और सिंगर क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें सिंगर क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
निर्धारित 16 ओवर में रेड बुल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित कठेरिया के नाबाद शतक 110, सचिन गौतम 34 रन की बदौलत 184 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य प्राप्त करने उतरी सिंगर क्लब मात्र 81 रन पर ऑल आउट हो गई।
सिंगर की तरफ से हिमांशु शर्मा ने 25 रन, वरुण ने 15 रन बनाए। रेड बुल की तरफ से रोहित ने चार विकेट व मुन्ना ने तीन विकेट प्राप्त किए। मैन आफ द मैच मोहित कठेरिया को चुना गया।
मैच में अंपायरिंग सनी ठाकुर व संचित ने की। स्कोरर पीडी पाठक रहे और कमेंट्री अकरम खान ने की। इस मौके पर सर्वेश सिंह चौहान, इरशाद मेव, जावेद अख्तर, अजीत भदौरिया, सलीम हुसैन, शशांक पाठक आदि लोग मौजूद रहे।