{"_id":"61cc958298e376462e7f2a72","slug":"tired-of-harassment-class-iv-employee-drank-phenyl-etawah-news-knp672433726","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से तंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फिनाइल पीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से तंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फिनाइल पीया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पुलिस लाइन में माली के पद पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मंगलवार को रात में फिनाइल फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पुलिस लाइन के आरआई पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस लाइन में राजेश कुमार का बेटा राजीव कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में माली के पद पर तैनात है।
मंगलवार की रात को उसने फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन के आरआई पिछले करीब एक माह से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। वह कर्मचारियों से अपना घरेलू काम कराते हैं। घर का काम न करने पर गालीगलौज कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
आरआई ने मंगलवार को भी उसके साथ गालीगलौज की थी। उसका कहना है कि उत्पीड़न से परेशान होकर उसने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने कह दिया, जाओ अब कोई कुछ नहीं कहेगा।
शिकायत की जानकारी होने पर आरआई ने फिर उसके साथ गालीगलौज की। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फिनाइल पी लिया। वही आरआई किश्वर अली ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार का कोई उत्पीड़न नहीं किया।
उन्होंने बताया कि राजेश कुमार ने किन्हीं घरेलू कारणों से परेशान होकर फिनाइल पी लिया था। सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल गए थे। वहां पर उसने घरेलू कारणों से परेशान होने की बात कही थी। उसका उत्पीड़न का आरोप पूरी तरह से निराधार है।