फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tired of blackmailing, the truck driver committed suicide.

Etawah News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रक चालक ने दी थी जान

Fri, 22 May 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tired of blackmailing, the truck driver committed suicide.
-वीडियो कॉल कर प्रेमिका ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी
विज्ञापन

-नानी की तहरीर पर मां-बेटी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मोहल्ला कटरा शमशेर खां में युवक ने ब्लैक मेलिंग तंग आकर घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। युवक की नानी का आरोप है कि घटना से कुछ समय पहले एक युवती ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने नानी की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महेरा चुंगी कटरा शमशेर खां निवासी इंद्रावती गौड़ ने तहरीर में बताया कि उनका नाती राघव गौड़ (19 ) काफी समय से बकेवर की एक लड़की के संपर्क में था। आरोप है कि युवती राघव और उसके छोटे भाई के मोबाइल पर कॉल करके उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और रुपयों की मांग करती थी । राघव ने कई बार डर के चलते उसके खाते में रुपये भेजे थे। राघव जब भी रुपये देने से मना करता तो युवती उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन

इससे राघव गौड़ तनाव में रहने लगा था। आरोप है कि युवती की मां भी राघव को फोन कर धमकी देती थी। इसी वजह से 18 मई दोपहर डेढ़ बजे राघव ने घर के ऊपरी कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। नानी ने बताया कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले राघव ने अपने छोटे भाई आदित्य के फोन से युवती को वीडियो कॉल किया था। उस समय भी युवती ने कहा कि या तो तू मर जा या मुझे रुपये दे। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसआई सर्वेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed