फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tire bursts upside down, driver dies

टायर फटने से पलटी सफारी, चालक की मौत

Thu, 13 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 13 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tire bursts upside down, driver dies
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कौआ रमपुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई सफारी - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को तड़के करीब चार बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र के कौआ रमपुरा के समीप तेज रफ्तार सफारी टायर फटने से पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। सभी घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।   एक्सप्रेस वे पर प्रतिदिन कहीं न कहीं हाई स्पीड से चलने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नोएडा निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल यादव, प्रदेश मंत्री महेश चंद्र चौहान अपने साथी जयवीर सिंह एवं एडवोकेट प्रदीप वर्मा के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने गाड़ी से जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय सफारी 130 किलोमीटर की रफ्तार के ऊपर चल रही थी।

विज्ञापन


गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर पर लगी जाली को तोड़ते हुए दूसरी ओर को जाने वाली लेन में जाकर पलट गई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के चालक सुरजेश पुत्र शीशपाल उम्र 27 वर्ष निवासी जोखाबाद थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई। भाजपा नेता सत्यपाल और महेश के साथ प्रदीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जयवीर को भी चोटें आई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय ने बताया घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है। गाड़ी को एक्सप्रेस वे से नजदीकी कट चौपाल से उतारकर चौबिया थाना भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed