{"_id":"57ab6e014f1c1b0445ee508a","slug":"ticketless-travel-was-finally-picked-up-86-18-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटिकट यात्रा करते 86 दबोचे,18 को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटिकट यात्रा करते 86 दबोचे,18 को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेल अधिकारियों के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 86 यात्रियों को दो ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते दबोचा गया। जिसमें से 68 यात्रियों को जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया। जबकि 18 को जुर्माना अदा न करने पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला अमन वर्मा व सहायक सुरक्षा आयुक्त सीपी सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह नौ बजे रेल अधिकारी पुलिस बल के साथ इकदिल स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर सबसे पहले 64164 डाउन कानपुर पैसेंजर को चेक किया गया। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री मौका पाकर ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भाग निकले। जबकि कई यात्रियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद अप कोलकता आनंद विहार ट्रेन को चेक किया गया। कुल 86 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों पर रेल मजिस्ट्रेट ने 500-500 रुपये जुर्माना लगाया।
जिस पर कुल 68 यात्रियों ने 34 हजार रुपये जुर्माना अदा कर दिया। उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं 18 यात्रियों ने जुर्माना अदा नहीं किया तो उन्हें जेल भेज दिया गया। चेकिंग अभियान टीम में सीआईटी रेट डीके दीक्षित, सीआईटी संतोष कुमार, आरपीएफ एसआई डीपी सिंह, एसआई अमित चौधरी, आरडी यादव, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।