{"_id":"699deb315c446ebab80f5c71","slug":"throat-infection-increased-with-viral-infection-patients-increased-etawah-news-c-216-1-etw1005-138317-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वायरल के साथ तेज हुआ गले का संक्रमण, बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वायरल के साथ तेज हुआ गले का संक्रमण, बढ़े मरीज
विज्ञापन
इटावा। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण वायरल बुखार के साथ-साथ गले के संक्रमण (थ्रोट इंफेक्शन) के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ ईएनटी और जनरल फिजिशियन के कमरों में दिख रही है।
मंगलवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों का आना शुरू हो गया है, जो दोपहर एक बजे तक जारी रही। इस दौरान कुल 1141 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल के अलावा गले के संक्रमण के रहे।
सामान्य दिनों में गले की समस्या लेकर औसतन 10 से 12 मरीज पहुंच रहे थे लेकिन बदलते मौसम में अब यह संख्या बढ़कर 30 के पार हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर यह संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच सकता है। जिला अस्पताल के मेडीसिन विभाग के डॉ. सौरभ यादव ने सलाह दी है कि इस मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और खट्टी चीजों से पूरी तरह परहेज करें। गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही एंटीबायोटिक का सेवन करें।