फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three years imprisonment in case of fraud

Etawah News: धोखाधड़ी के मामले में तीन साल की कैद

Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment in case of fraud
इटावा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट नंबर दो) आशीष पांडे ने चौदह साल पुराने धोखाधड़ी के एक मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर एक को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे तीन माह की सजा सुनाई व डेढ़ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि जसवंतनगर निवासी रियाजुद्दीन ने वर्ष 2009 में छिमारा रोड जसवंतनगर निवासी मेघ सिंह वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी व जान माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि उसने मेघ सिंह के साथ 2005 में आलू बेचने व खरीदने का कारोबार किया था। 2007 तक सब ठीक रहा। 2008 में आलू में दोनों को 59 लाख रुपये का घाटा हुआ। उन दोनों ने दो कोल्ड स्टोरेज में 18 हजार पैकेट आलू रखा था, लेकिन मेघ सिंह ने सारा आलू बेच दिया। उसे कुछ नहीं दिया। रुपये मांगने पर जान माल की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन के बाद मेघ सिहं के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दो में हुई। सहायक अभियोजन अधिकारी की ओर से पेश किए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने मेघ सिंह को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा व डेढ़ हजार के जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed