फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three thousand bighas of land in six villages were burnt in the fire.

Etawah News: आग से छह गांवों के तीन हजार बीघा खेत जले

Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three thousand bighas of land in six villages were burnt in the fire.
भरथना। तहसील क्षेत्र के गांव रपटपुर में मंगलवार की दोपहर कूड़े के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हवा चलने से देखते ही आग नजदीक के खेतों में भी फैल गई और चंद मिनट में आग ने छह गांवों के खेतों तक आग पहुंच गई। आग की लपटों ने करीब तीन हजार बीघा खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इससे खेतों में रखी गेहूं की फसल और अवशेष भी जल गए। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। खेत में फसल और अवशेष जल गए। प्रशासन नुकसान का आकलन लगा रहा है।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग रपटपुर समेत नगला भोज, नगला अंते नगला मुकुट, नगला सरस्वती, सालिमपुर के खेतों में भी जा पहुंची, जिससे सभी गांवों के किसान प्रभावित हुए। सैकड़ों बीघा खेतों में आग लगी देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण निजी संसाधन से आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भरथना फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। तेज हवा के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। हालात काबू से बाहर होते देख ताखा से एक व इटावा से दो दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। कुल चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान गांव नगला अंते में खेतों किनारे बने जयवीर के मकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिए। जिससे घर में भीषण आग लग गई। घर के कमरे में भरे भूसे समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार, सीओ रामदवन मौर्य, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। भीषण आग को देखते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी खेतों में रखे गेहूं के गट्ठों को आग से बचाने के प्रयास में जुट गए। एसडीएम काव्या सी ने बताया कि पीड़ित किसानों को नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद दिलवाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।




आग का विकराल रूप देख गांव निवासी ट्रैक्टर चालक विमलेश अपना ट्रैक्टर लेकर आग में बीचों-बीच पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग की तेज लपटों में सुधीर घिर गए और मामूली रूप से झुलस गए। समय रहते सूझ-बूझ दिखाते हुए विमलेश आग से बाहर निकले और आग बुझाने में दमकल टीम का सहयोग किया। विमलेश के साहस को देखते हुए तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने प्रोत्साहन राशि देकर हौसला बढ़ाया।




आग की घटना में सालिमपुर गांव के प्रधान इंद्रपाल के 28 बीघा खेत में 14 बीघा खड़ी फसल जल गई। साथ ही सुरेश की आठ बीघा, सुरेंद्र पाल 5 बीघा, सुरेश चंद्र छह बीघा, रमेश पांच बीघा, उमेश पांच बीघा, जगदीश आठ बीघा, जवाहर सिंह छह बीघा, रवींद्र सात बीघा फसल जल गई। वहीं नगला मुकुट के कर्मवीर, कम्मोद, हीरा सिंह, पदम सिंह की आठ-आठ बीघा फसल व नगला अंते के ब्रजराज सिंह की 15 बीघा, अशोक कुमार की 14 बीघा फसल जल गई। साथ ही कई छोटे किसान ऐसे हैं जिनके नुकसान का आकलन करने में देर शाम तक राजस्व टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed