फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three robbers arrested , one absconding

तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 17 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested , one absconding
करीब सवा महीने पूर्व बिचपुरी खेड़ा और कुनैरा के बीच लूट की वारदात को
विज्ञापन
अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच और फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार किया, जबकि इनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।

लुटेरों के पास लूटी हुई स्कूटी, मोबाइल, तमंचा, कारतूस, नगदी समेत वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद हुुई हैं। लुटेरों ने अन्य थाना क्षेत्रों में भी लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। फ्रेंड्स कालोनी के नई कालोनी रामनगर निवासी विनय प्रताप सिंह पुत्र जगदीश सिंह 12 नवंबर को अपनी स्कूटी से सैफई से घर लौट रहे थे।

बिचपुरी खेड़ा व कुनैरा के बीच लुटेरों ने उनको रोक लिया और स्कूटी, मोबाइल व 7000 रुपये लूट लिए थे। एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच व फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस लुटेरों की तलाश में थी। बुधवार को संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला मुकुंदी के आगे बनी पुलिया से लूट की वारदात के फिराक में खड़े तीन लोगों पकड़ा।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि इनके पास से एक बाइक, एक स्कूटी, तीन मोबाइल, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उन्होंने कहा कि यह स्कूटी विनय प्रताप सिंह से लूटी गई थी। जो बाइक बरामद हुई है। उसे लूट की वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों लुटेरे वैदपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें पवन उर्फ बंटी पुत्र अर्जुन सिंह व ओपेंद्र यादव पुत्र महाराज सिंह ग्राम नगला देवसन और नीरज राजपूत उर्फ सुमित पुत्र दीवान सिंह पुत्र नगला बाबा का रहने वाला है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।


एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद ने बताया कि इन लुटेरों ने जिले में लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। इनमें  27 अगस्त को भरथना के विरौंधी में पूर्वांचल बैंक कैशियर से भिलौना गांव के पास 10 हजार रुपये, एक मोबाइल, बैंक की चाबी आदि छीनी थी। इसके अलावा आईटीआई पुल के ऊपर एक महिला से चैन छीन ली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed