{"_id":"698e1d4f3218d4436e0b90bc","slug":"three-people-including-a-woman-injured-in-road-accidents-etawah-news-c-216-1-etw1002-137729-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
पहली घटना ग्राम खंदिया तिजोरा मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे की है। आगरा जनपद के थाना चित्रहाट क्षेत्र के ग्राम बीरबल का पुरा निवासी 13 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रामहंस अपने बाबा को खेत पर खाना देने जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी घटना कचौरा घाट मार्ग स्थित एक कॉलेज के सामने हुई। ग्राम कोकावली निवासी मिथलेश कुमार शर्मा अपनी पत्नी मालती देवी के साथ बाइक से नगर आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से परिजन उन्हें आगरा के निजी अस्पताल ले गए। इलाज जारी है।