{"_id":"57449e1b4f1c1b042069142a","slug":"three-people-died-due-to-thunder-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":" तेज आंधी ने मचाई तबाही, मां बेटी समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी ने मचाई तबाही, मां बेटी समेत तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 25 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर के ग्राम ककरैया खिरीटी में मकान की गिरी दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी ने सोमवार देर शाम जिले में भारी तबाही मचाई। आंधी के चलते खड़े पेड़ मकानों पर गिर पड़े। इसमें दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दीवार गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हुए है। एक मुर्गी फार्म की दीवार ढहने से सौ मुर्गियां मर गईं। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे जिले में तेज आंधी और बारिश हुई। चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया खिरीटी निवासी भारत सिंह के घर की पक्की दीवार ढह गई। हादसे में उनकी पत्नी सुनैना (45) तथा पुत्री वंदना (15) मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मां बेटी क ो बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर एसओ चकरनगर आनंद कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इसी तरह बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय नौधना निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा (32) पुत्र रामचरन शर्मा तेज आंधी आने के कारण खेतों पर खड़े आम के पेड़ से गिरी अमियां बीनने गया था। तेज झाेंके में आम की डाली टूटकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा बकेवर क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा में खड़ा एक पेड़ तेज आंधी के कारण मकान पर जा गिरा। इससे मकान की दीवार गिरने से मकान में बैठे मुकेश पुत्र रामसिंह निवासी लोहियानगर बकेवर, अहिवरनसिंह पुत्र विशाल सिंह, लखपत पुत्र जगमोहन सिंह, सुरेंद्र पुत्र शंकरसिंह निवासीगण बम्हौरा मलबे में दब गए। सभी बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शहर के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के रामनगर में दीवार गिरने से सुभाष पुत्र रामनरेश निवासी रामनगर घायल हो गया।
सिविललाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सराय दयानत में आंधी के चलते एक मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से सतीश पुत्र राजेंद्र बाबू, दिलीप पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय दयानत घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत साबितगंज चौराहा के पास जा रहे रामवीर पुत्र जयराम निवासी पिलखर दीवार गिरने से घायल हो गए। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरह बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलजारनगर में टिनशेड उड़ गया। इसकी चपेट में आने से मनीराम घायल हो गए। वहीं महेवा स्थित मुर्गी फार्म की दीवार भी तेज आंधी में छह गई। इससे फार्म में मौजूद 100 मुर्गियां मर गईं। ।