फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   three lionesses and one lion will come from Gujara

सफारी में गुजरात से आएगी तीन शेरनी और एक शेर

Wed, 14 Feb 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 14 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
 three lionesses and one lion will come from Gujara
लायन सफारी में जेसिका के शिंबा और सुल्तान - फोटो : अमर उजाला

इटावा। लायन सफारी को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की मान्यता के लिए सात शावकों का इंतजाम करना होगा।  इसके लिए सफारी प्रशासन गुजरात से तीन शेरनी एवं एक शेर ले आने की तैयारी में है। गुजरात सरकार से बातचीत के लिए उप निदेशक अखिलेश जायसवाल अहमदाबाद जा रहे हैं। सब ठीक रहा तो मार्च-अप्रैल तक तीन शेरनी एवं एक शेर इटावा आ जाएंगे। अभी यहां सिर्फ दो शेरनी बची है, जिसमें जेसिका तीन बच्चे दे चुकी है। मान्यता के लिए 10 शावक होने चाहिए। ऐसे में सफारी प्रशासन कुनबा बढ़ाने के लिए मंथन में जुटा है। लायन सफारी को सीजेडए की मान्यता का इंतजार है। कुछ दिन पहले इसे इटावा सफारी पार्क के नाम से उद्घाटन करने की तैयारी थी। लेकिन, अब यह तैयारी धीमी पड़ गई है। सफारी प्रशासन सीजेडए का मानक पूरा करने रणनीति में लगा हुआ है। अभी सफारी में तीन शेर, दो शेरनी और तीन शावक हैं। ये तीनों शावक शेर हैं। सबकुछ ठीक रहा तो शेरों की संख्या छह रहेगी, लेकिन शेरनी सिर्फ दो हैं। सफारी प्रशासन की रणनीति है कि यहां शेरनी की संख्या बढ़ाई जाए। इससे लिंगानुपात भी संतुलित रहेगा और शेरों का कुनबा भी बढ़ेगा। ।

विज्ञापन


जेसिका ने बढ़ाई उम्मीदें
सफारी में करीब डेढ़ साल पहले शेरनी जेसिका ने दो शावकों को जन्म दिया। दोनों शावक शेर हैं। इनका नाम शिंबा और सुल्तान है। दोबारा ब्रीडिंग के बाद  जेसिका ने 15 जनवरी को एक और शावक को जन्म दिया है। अभी इसका नामकरण नहीं किया गया है। यह शावक भी शेर है। अब सफारी में यह तीनों शावक उछलकूद मचा रहे हैं।
विज्ञापन


अब एक शेरनी पर टिकी हैं उम्मीदें
सफारी में जेसिका के अलावा दूसरी शेरनी हीर है। सफारी प्रशासन हीर की ब्रीडिंग करा रहा है। हालांकि वह कई बार गर्भ गिरा चुकी है। सफारी प्रशासन का मानना है कि जेसिका की तरह ही हीर ने भी साथ दिया होता तो सीजेडए की मान्यता मिल गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च-अप्रैल तक आ जाएगी शेरनी व शेर
इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि सीजेडए के निर्देश पर गुजरात से तीन शेरनी एवं एक शेर को इटावा लाया जाएगा। एक दौर की वार्ता हो चुकी है। उप निदेशक अखिलेश जायसवाल अहमदाबाद जा रहे हैं। वहां अंतिम दौर की वार्ता होगी। इसके बाद शेर एवं शेरनी लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सफारी में मौजूद शेरनी हीर की ब्रीडिंग के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed