फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three houses caught fire due to short circuit

Etawah News: शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी आग

Sat, 07 Feb 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three houses caught fire due to short circuit
फोटो 25::सॉर्ट सर्किट से लगी आग। संंवाद
इटावा। शहर के गाड़ीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में आग लग गई। हादसे में एक युवती के अगले महीने होने वाली शादी के लिए रखा लाखों रुपये के कीमती उपहार जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




गाड़ीपुरा मोहल्ले में अंसार दिलशाद के मकान में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि उसने पास के मुस्तकीम और अली दराज के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घरों से उठते धुएं और आग की लपटों से इलाके में खलबली मच गई। दिलशाद की बेटी की शादी मार्च में होनी थी। इसके लिए घर पर लाखों के उपहार का कीमती सामान रखा था। लपटों की चपेट में आकर वह भी जल गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाया। बिजली की लाइन चालू होने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पीड़ित दिलशाद ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि शादी नजदीक है और इस नुकसान से परिवार के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed