{"_id":"62dc480d28eb8b0612292a5b","slug":"three-boys-went-missing-from-khudisar-village-of-etawah-etawah-news-knp709130178","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के खुडीसर गांव से घूमने निकले तीन बालक हो गए लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के खुडीसर गांव से घूमने निकले तीन बालक हो गए लापता
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। खुडीसर से शुक्रवार दोपहर को साइकिलों से घूमने निकले तीन बालक लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आसपास के थानों में उनकी फोटो भेजने के साथ तलाश शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी शिवम (14) पुत्र गोपाल दीक्षित एक सप्ताह पहले बसरेहर थाना क्षेत्र के खुडीसर गांव में मौसी नीतू पत्नी नीटू चौधरी के घर आया था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शिवम खुडीसर निवासी दो दोस्तों शिवा (12) पुत्र मुरारी लाल और मोहित उर्फ मोनू (13) पुत्र दीपचंद के साथ घूमने निकला था। देर रात तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बसरेहर थाने में सूचना दी। बसरेहर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि तीनों बालकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई हैं। आसपास के थानों में तीनों के फोटो भेज दिए गए हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। गांव के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।
इनसेट
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीनों बालक
बालकों की तलाश में पुलिस ने बसरेहर बाजार की दुकानों में लगे 12 से अधिक दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। एक सराफा दुकान के कैमरे में तीनों बालक दो साइकिलों पर थाने की तरफ जाते दिखे हैं।