{"_id":"577562224f1c1b881579b058","slug":"three-bike-riders-trampled-by-truck-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवक को रौंद दिया। बिजौली गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में लगी गंभीर चोटें ही दोनों युवकों की मौत का कारण बनीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इकदिल थाने के बिरारी गांव का दीपू (22) अपने मामा के लड़के पप्पू (17) और पड़ोसी मंजीत कुमार (35) के साथ बकेवर से घर लौट रहा था। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। ट्रक से टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए तो ट्रक इन्हें रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद पास ही के होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बकेवर थाने को सूचना दी। एसओ भोलू सिंह मय फोर्स आ पहुंचे। उन्होंने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने दीपू और मंजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल पप्पू को भर्ती कर लिया गया। वह औरैया जिले के अजीतमल थाने के भूरेपुर कला गांव का रहने वाला है। पुलिस और डाक्टरों के मुताबिक सिर पर गंभीर चोटों के कारण दोनों युवकों की जान गई। हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन