{"_id":"6973c2665e541cb743079e26","slug":"those-who-used-atm-to-withdraw-money-were-caught-etawah-news-c-12-1-knp1024-1404530-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एटीएम में फंटी लगाकर रुपये निकालने वाले पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एटीएम में फंटी लगाकर रुपये निकालने वाले पकड़े गए
विज्ञापन
भरथना। कस्बा में एटीएम मशीन से रुपये निकालकर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए आरोपी औरैया के थाना फफूंद के बाबा का पुरवा निवासी आलोक कुमार उर्फ वीरू और नरिया का पुरवा निवासी गंगाप्रसाद उर्फ गंगा हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एटीएम मशीन में स्केल जैसी फंटी लगाते थे, जिसमें टेप चिपकाया जाता था। इस फंटी को एटीएम मशीन के रुपये निकलने वाले स्थान पर सेट कर दिया जाता, जिससे पैसा मशीन से बाहर नहीं निकलता था और उसमें फंस जाता।
जब खाताधारक चला जाता, तो आरोपी टूटी हुई कैंची का प्रयोग करके फंटी से पैसा निकाल लेते थे। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक एटीएम कार्ड, प्लास्टिक स्केल टेप, आधी टूटी कैंची, दो मोबाइल और 3,900 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। (संवाद)