फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Those who stole from Lord Ram's temple are linked to the BJP: Shivpal

भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वालों में भाजपा से जुड़े लोग : शिवपाल

Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Those who stole from Lord Ram's temple are linked to the BJP: Shivpal
इटावा। भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वालों में भाजपा से जुड़े लोग हैं। यह बात शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चोरी होना बहुत बड़ी बात है। ऐसा करने वाले सभी भाजपा से जुड़े हैं। इनसे बड़ा अधर्मी कोई नहीं है। यह इतिहास में लिखा जाएगा कि राम मंदिर से भी चोरी हुई थी और चोरी कराने वालों में भाजपा के लोग थे। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

2027 के चुनावों की तैयारियों को लेकर दावा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी, कार्यकर्ता और भाजपा से परेशान जनता चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा के सहयोगी दल गंभीर नहीं हैं। उनके नेता कुछ भी बोलते रहते हैं। जनता भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। उधर, सपा और भाजपा की बातचीत की चर्चाओं पर स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा से हमारी बात नहीं है और न ही हम करेंगे। भाजपा वाले बिजली दे नहीं पा रहे और महंगी करते जा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। सरकारी कांटों पर किसानों की फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। व्यापारी वर्ग भी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed